हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग धन महोत्सव में, आज के इस लेख में हम जानेगें टॉप 10 ऑनलाइन खाना मंगाने वाले ऐप के बारे में जिनके माध्यम से आप घर बैठे 10 से 30 मिनट के अंदर अपना मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
Table of Contents
भारत में ज्यादातर लोग जॉब करते हैं और लौटते समय देरी होने के कारण उन्हें खुद से खाना बनाने का समय भी नहीं मिलता और होटल जाने में भी असमर्थ रहते हैं इसलिए ऐसे लोग इन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए जल्दी से फ्रेश और अपनी मन पसंद का खाना मंगाकर खा लेते हैं। आप बेस्ट किराना सामान होम डिलीवरी ऐप के बारे में भी जान सकते है।
लेकिन दोस्तों, इन ऐप का इस्तेमाल आज के समय में सभी लोग करते हैं क्योंकि जब अच्छा खाना कम समय में प्राप्त हो जाए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। तो चलिए दोस्तों जानते हैं कि टॉप टेन फूड डिलीवरी ऐप कौन से हैं। जिनसे आप अपनी मन पसंद का खाना कुछ ही मिनटों में मंगा सकते हैं।
टॉप 10 ऑनलाइन खाना मंगाने वाले ऐप
ऑनलाइन खाने मंगाने वाले ऐप की इस सूची में हमने टॉप दस ऐप को सम्मलित किया है जो को विश्वसनीय हैं और इन सभी की लोगों ने पॉजिटिव समीक्षा की है इसलिए हमने इन्हें इस सूची में शामिल किया है –
ज़ोमैटो | Zomato |
स्विगी | Swiggy |
डोमिनोज | Domino’s |
उबरईट्स | UberEats |
पिज्जा हट | Pizzahut |
डुंजो | Dunzo |
बॉक्स8 | Box8 |
केएफसी | KFC |
ईटश्योर | EatSure |
मैकडॉनल्ड्स | MacDonald’s |
ज़ोमैटो (Zomato)
ज़ोमैटो एक बहुत ही लोकप्रिय फूड डिलीवरी ऐप हैं। अधिकतर फूड लवर इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप को दीपेंदर गोयल व पंकज चड्डा द्वारा 2008 में लॉन्च किया गया था। हरियाणा, गुरुग्राम में इसका हेडक्वार्टर है। Zomato दुनिया के 24 देशों मे पहले से ही मौजूद है यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका जैसे देशों में मौजूद है। इस ऐप की सहायता से आप अपनी मन पसंद का खाना मंगवाकर खा सकते हैं।
खाना ऑर्डर करने के लिए प्लेस्टोर से ऐप को डाउनलोड कीजिए और साइन इन करके अपना अकाउंट बना लीजिए। अब आपको अपनी लोकेशन के पास वाले रेस्टोरेंट से कुछ भी ऑर्डर करना होगा जैसे पिज्जा। इसके बाद आपसे जो भी डिटेल्स पूछी जाएंगी उनकी जानकारी दीजिए तथा पेमेंट करिए और इसके कुछ देर बाद आपके घर डिलीवरी बॉय के जरिए पिज्जा पहुंचा दिया जाएगा। इस प्रकार आप घर बैठे मज़े से इसका आनंद ले सकते हैं।
ऐप | Zomato |
ऐप साइज़ | 22MB |
ऐप रिव्यू | 7M+ रिव्यू ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 4.3 |
डाउनलोड्स | 100M+ ऑन प्लेस्टोर |
स्विगी (Swiggy)
हमारी इस लिस्ट की दूसरी फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) है यह भी बहुत लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप को Sriharsha Majety, Nandan Reddy, Rahul Jaimini के द्वारा जुलाई 2014 को भारत में लॉन्च किया गया था। इस ऐप से आप अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर कर सकते हैं यहां पर ब्रेकफास्ट, लंच तथा डिनर तीनों खाने की सुविधा हैं। इस ऐप से प्रतिदिन 12 लाख से अधिक लोग खाना ऑर्डर करते हैं। ऑनलाइन खाना मंगवाने के लिए यह ऐप भी एक अच्छा विकल्प है।
ऐप | Swiggy |
ऐप साइज़ | 39MB |
ऐप रिव्यू | 5M + रिव्यू ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 4.5 |
डाउनलोड्स | 100M + ऑन प्लेस्टोर |
Also Check – 10 बेस्ट रीसेलिंग ऐप 2023 इन इंडिया
डोमिनोज (Domino’s)
यह ऐप मुख्य रूप से पिज्जा के लिए लोकप्रिय हैं यदि आप पिज्जा लवर हैं तो यह ऐप आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है वैसे इस ऐप पर पास्ता तथा केक भी मिलते हैं। 9 दिसंबर 1960 को टॉम मोनाघन तथा जेम्स मोनाघन के द्वारा इसे स्थापित किया गया था आज के समय में दुनिया भर के देशों में इसकी ब्रांच हैं । अगर भारत की बात करें तो यहां पर इस कंपनी को श्याम सुन्दर भारतीय (चेयरमैन) तथा प्रतीक पोटा (सीईओ) के द्वारा चलाया जाता है।
ऐप | Domino’s Pizza |
ऐप साइज़ | 13MB |
ऐप रिव्यू | 958K+ रिव्यू ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 4.5 |
डाउनलोड्स | 50M+ |
उबरईट्स (UberEats)
हमारी इस लिस्ट की चौथी फूड डिलीवरी ऐप उबरईट्स है यह ऐप काफी लोकप्रिय है। उबेर कंपनी ने इस फूड डिलीवरी ऐप को साल 2014 में स्थापित किया था। आज के समय में इस ऐप की सहायता से आप फूड, फ्रूट्स, वेगेटबल्स, पिज्जा एवं बर्गर आदि चीजें ऑर्डर कर सकतें हैं।
ऐप | UberEats |
ऐप साइज़ | 61MB |
ऐप रिव्यू | 4M+ रिव्यू ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 3.7 |
डाउनलोड्स | 100M+ |
पिज्जा हट (Pizzahut)
पिज्जा हट के रेस्टोरेंट आपको हर कहीं देखने को मिल जायेंगें यह बहुत ही लोकप्रिय पिज्जा रेसतंरा है 1996 में बैंगलोर में केवल एक रेस्टोरेंट के साथ शुरू किया था लेकिन आज के समय में इसकी मोबाइल ऐप बहुत ही लोकप्रिय बन चुकी है लोग घर बैठे पिज्जा ऑर्डर कर के मंगाते हैं। आपके पास पिज्जा ऑर्डर करने के लिए यह भी एक बढ़िया विकल्प है ।
ऐप | Pizzahut |
ऐप साइज़ | 8.5MB |
ऐप रिव्यू | 60K ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 4.2 |
डाउनलोड्स | 1M + |
डुंजो (Dunzo)
इस ऐप को भारत में 2015 में लॉन्च किया गया था यह फूड डिलीवरी ऐप आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुका है और स्विगी या जोमेटो जैसे ऐप का कंपटीटर भी है। इस ऐप की सहायता से आप काफी कुछ ऑर्डर करके मंगा सकते हैं जैसे – ग्रॉसरी समान, वेगेटेबल्स, फ्रूट्स, फिश, मीट तथा फूड आदि।
ऐप | Dunzo |
ऐप साइज़ | 21MB |
ऐप रेटिंग | 4.6 |
ऐप रिव्यू | 435k+ ऑन प्लेस्टोर |
डाउनलोड्स | 10M+ |
बॉक्स8 (Box8)
आज के समय बॉक्स8 भी बहुत पॉपुलर फूड डिलीवरी ऐप बन चुका है। इस ऐप को 2014 में अमित राज तथा अंशुल गुप्ता द्वारा लॉन्च किया गया। इस फूड डिलीवरी ऐप की खास बात यह मध्य रात में भी खाना डिलीवर करते हैं तथा 38 min में खाना पहुंचाने की गारंटी देते हैं। यदि आप एक अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाना चाहते हैं तो यह ऐप भी आपके लिए बेहतर विकल्प है।
ऐप | Box8 |
ऐप साइज़ | 25 |
ऐप रिव्यू | 71K+ ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 4.5 |
डाउनलोड्स | 1M+ |
केएफसी (KFC)
KFC का पूरा नाम – Kentucky Fried Chicken. यह एक अमेरिकन रेस्टोरेंट कंपनी है आज के समय में इसके भारत में लगभग 699 स्टोर्स उपलब्ध हैं। इनकी मोबाइल फूड डिलीवरी ऐप भी है जिसकी सहायता से आप चिकन बकेट ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं।
ऐप | KFC |
ऐप साइज़ | 47MB |
ऐप रिव्यू | 84K+ ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 3.9 |
डाउनलोड्स | 10M+ |
Also Check – 15 बेस्ट ऑनलाइन आर्टिफिशियल ज्वेलरी साइट्स
ईटश्योर (EatSure)
आज के समय में ईटश्योर फूड डिलीवरी ऐप में एक बड़ा नाम है । इस ऐप की सहायता से आप अपना पसंदीदा खाना मंगवाकर खा सकते हैं यह ऐप भी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है।
ऐप | Eatsure |
ऐप साइज़ | 24MB |
ऐप रिव्यू | 176k+ऑन प्लेस्टोर |
ऐप रेटिंग | 4.3 |
डाउनलोड्स | 10M + |
मैकडॉनल्ड्स (MacDonald’s)
मैकडोनाल्ड्स दुनिया भर में एक बहुत बड़ा नाम है, दुनिया के विभिन्न देशों में इसके रेस्टोरेंट्स मौजूद है। भारत में भी इसके रेस्टोरेंट हैं जो ऑनलाइन फूड डिलीवरी का भी विकल्प देते हैं। प्लेस्टोर से आप मैकडॉनल्ड्स ऐप को डाउनलोड करके आप घर बैठे बर्गर, पिज्जा, फ्राई वगेरह मंगा सकते हैं। यह ऐप भी आपके लिए बेहतर विकल्प है।
ऐप | MacDonald’s |
ऐप रिव्यू | 500K+ ऑन प्लेस्टोर |
ऐप साइज़ | 49MB |
ऐप रेटिंग | 3.4 |
डाउनलोड्स | 100M+ |
दोस्तों उपर बताए गए टॉप टेन फूड डिलीवरी ऐप या टॉप 10 ऑनलाइन खाना मंगाने वाले ऐप में से आप किसी की भी सहायता से आप खाना ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं और अपने फैमिली व दोस्तों के साथ स्वादिष्ट खाने का बेहतरीन आनंद ले सकते हैं।