आइसक्रीम पूरे भारत में अपने स्वाद के कारण हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला डेजर्ट है। अच्छे फ्लेवर के साथ भारत में आइसक्रीम का बिजनेस आपके लिए एक बेहतरीन कमाई का जरिया बन सकता है। आइसक्रीम अधिकांश खाद्य पदार्थों की तुलना में पूरे वर्ष आसानी से कम कीमत पर उपलब्ध हो जाती है।
Table of Contents
आइसक्रीम के कारोबार में 20 से 70% तक का मुनाफा हो सकता है। आप थोक, खुदरा, ऑनलाइन, ऑफलाइन आदि के माध्यम से अपनी सुविधा और बजट के अनुसार आइसक्रीम का व्यवसाय (ice cream ka business) कर सकते हैं। बिजनेस करने के तरीके व एरिया के आधार पर प्रॉफिट मार्जिन अलग-अलग हो सकता है
बाजार में आपको मौसम के हिसाब से नए जायके वाली कई तरह की आइसक्रीम मिल जाएगी जैसे- बादाम कुल्फी, मैंगो कुल्फी, पिंक वेलवेट, ठंडाई आइसक्रीम, पान कुल्फी, नैचुरल आइसक्रीम, राजभोग फ्लेवर, स्ट्रॉबरी, केक आइसक्रीम, सोडा आइसक्रीम, चोको ब्राउनी नए स्वाद वाली बेहतरीन स्वादिष्ट आइसक्रीम।
जिन्हें डायबिटीज है, वह भी आइसक्रीम का पूरा स्वाद ले पाएं, इस बात का ध्यान रखते हुए मार्केट में शुगर फ्री आइसक्रीम अंजीर, बादाम और वनीला फ्लेवर के साथ आ रही है, जो शुगर फ्री है।
भारत में आइसक्रीम की डिमांड (Ice Cream Demand in India)
आज भारत में आइसक्रीम की मांग लगभग 4 गुना बढ़ गई है क्योंकि लोग आज आइसक्रीम को डेजर्ट के रूप में भी लेना पसंद करते हैं। पार्टी, मीटिंग आदि में आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद बन गई है।
आइसक्रीम की मांग गर्मियों में सबसे ज्यादा होती है लेकिन अब यह एक सदाबहार बिजनेस मॉडल बन गया है इसलिए इसकी डिमांड भारत में हमेशा बनी रहती है।
भारत में कई आइसक्रीम मेकर मौजूद हैं जिनमें मदर डेयरी, क्वॉलिटी वॉल्स, वाडीलाल, अमूल आदि प्रमुख हैं। इन कंपनियों द्वारा कई तरह के आइसक्रीम प्रोडक्ट बनाए जाते हैं।
आइसक्रीम का बिजनेस कैसे कर सकते हैं?
आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कोल्ड स्टोन रेफ्रिजरेटर, स्टोरेज कपबोर्ड्स, पैकेजिंग मैटेरियल, पावर बैकअप आदि की आवश्यकता पड़ेगी। आप आइसक्रीम का व्यापार दो तरह से कर सकते हैः
- आप अपने ब्रांड के तहत आइसक्रीम बना व बेच सकते है। या
- आप किसी फ्रैंचाइज़ी मॉडल के साथ जुडकर बिजनेस शुरू कर सकते है।
इन दोनों मॉडलों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। फ्रैंचाइज़ी मॉडल व्यवसाय शुरू करना आसान होता है क्योंकि फ्रैंचाइज़र आपको व्यवसाय स्थापित करने के पूर्ण मदद करता है।
दूसरी ओर, अपने खुद के ब्रांड के साथ आइसक्रीम का व्यवसाय चलाने में शुरुआत में कई कठिनाइयाँ आती हैं। साथ ही, जब तक आप अपनी ब्रांड पहचान नहीं बना लेते, तब तक ग्राहकों को जोड़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
उन उत्पादों की योजना बनाएं जिन्हें आप बेचना चाहते हैं। आइसक्रीम शैलियों में असली दूध की आइसक्रीम, कम वसा वाली आइसक्रीम, पहले से पैक की गई आइसक्रीम, फ्रोजन डेसर्ट, आइसक्रीम केक, आइसक्रीम मिल्कशेक आदि शामिल हैं।
एक बार जब आप अपने बजट के अनुसार उत्पादों पर निर्णय ले लेते हैं, तो आप स्टोर स्पेस, मार्केटिंग प्लान, मेनू, इन्वेस्टमेंट, टारगेट ग्राहक, सीटिंग अरेंजमेंट, विस्तार आदि पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
आइसक्रीम व्यापार के लिए निवेश (Ice Cream Business Investment)
आइसक्रीम व्यवसाय के लिए सबसे बड़ा निवेश मशीनरी और उपकरण है। यदि आप किसी फ्रैंचाइज़ी के तहत आइसक्रीम बिजनेस शुरू करते हैं, तो फ़्रैंचाइज़र सभी मशीनरी और उपकरणों की व्यवस्था कर लेता है।
लेकिन, यदि आप अपना खुद का ब्रांड सेट करना चाहते है, तो आपको निम्नलिखित उपकरणों की आवश्यकता होगी –
कमर्शियल आइसक्रीम मशीन | Commercial Ice-cream Machine |
डीप फ्रीजर | Deep Freezer |
रेफ्रिजरेटर | Refrigerator |
पैकेजिंग सामग्री | Packaging Material |
कटलरी और प्लेट | Serving Cutlery and Plates |
भंडारण अलमारियाँ | Storage Cabinets |
आइसक्रीम सूई अलमारियाँ | Ice cream Dipping Cabinets |
24 x 7 पावर बैकअप के लिए यूपीएस | UPS for Power Backup |
बिलिंग के लिए PoS सॉफ्टवेयर | PoS Software for Billing |
मेज एवं कुर्सियाँ | Tables and Chairs |
आइसक्रीम का बिजनेस कितने रुपए में शुरू हो सकता है?
आप दो तरह से आइसक्रीम का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, एक, मौजूदा ब्रांडेड कंपनियों के आइसक्रीम उत्पाद खरीदकर, दूसरा, आप अपनी खुद की आइसक्रीम बनाना शुरू कर सकते हैं।
यदि आप मौजूदा आइसक्रीम कंपनियों से सामान की आपूर्ति और खरीद करना चाहते हैं तो आपका व्यवसाय लगभग 50 हजार से 1.5 लाख रुपये में शुरू हो सकता है, वही यदि आप अपने ब्रांड के साथ आइसक्रीम बनाकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आपका व्यवसाय लगभग 1 लाख से 5 लाख रुपये में शुरू हो सकते हैं।
भारत में टॉप आइसक्रीम ब्रांड (Top Ice Cream Brands in India)
अमूल | Amul |
वडीलाल | Vadilal |
क्वालिटी वॉल्स | Kwality Walls |
मदर डेयरी | Mother Dairy |
हैवमोर | Havmor |
क्रीम बेल | Cream Bell |
क्रीम एंड फ़ज | Cream and Fudge |
बासकीन रोब्बिंस | Baskin Robbins |
निरुलास | Nirulas |
नेचुरल्स आइसक्रीम | Natural’s Ice cream |
आइसक्रीम बिजनेस का विस्तार कैसे करें?
आइसक्रीम व्यवसाय का विस्तार ऑफलाइन और ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन विस्तार थोड़ा महंगा होता है और इसमें थोड़ा समय लगता है जबकि ऑनलाइन विस्तार त्वरित और कम खर्चीला होता है।
अगर आप नए हैं तो आपको डिजिटल मार्केटिंग जैसे ऑनलाइन माध्यम को अपनाना चाहिए यदि आपका आइसक्रीम व्यापार वेल इस्टैबलिश्ड है तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं।
एक बार जब आपका आइसक्रीम ब्राण्ड एक प्रसिद्ध ब्राण्ड बन जाता है, तो आप फ्रैंचाइज़ी की पेशकश करके अपने व्यवसाय का विस्तार भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रैंचाइज़ी मॉडल की पूरी प्रक्रिया को समझना होगा और अपनी सुविधा व पहुंच के आधार पर आप फ्रैंचाइज़ी को ऑफर करके विस्तार कर सकते हैं।