क्या आप कॉस्मेटिक आइटम्स का बिजनेस करना चाहते हैं और कॉस्मेटिक आइटम्स के लिए होलसेल मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको भारत के 10 बेस्ट कॉस्मेटिक आइटम होलसेल मार्केट या मेकअप एक्सेसरीज होलसेल मार्केट के बारे में बता रहे हैं जहां से आप कम पैसे में सस्ता कॉस्मेटिक सामान खरीद कर अच्छा बिजनेस कर सकते हैं।
Table of Contents
कॉस्मेटिक आइटम होलसेल मार्केट इन इंडिया
अगर आप कॉस्मेटिक आइटम बिजनेस को प्रॉपर तरीके से करते हैं तो आप अच्छे प्रॉफिट मार्जिन के साथ बेहतरीन कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं भारत में सबसे सस्ता मेकअप का सामान कहां मिलता है एवं होलसेल रेट पर सस्ते कॉस्मेटिक आइटम कहां मिलते हैं।
मुंबई
मुंबई में कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट आकर्षक और अट्रैक्टिव कॉस्मेटिक एक्सेसरीज व आइटम्स के लिए जाना जाता है। यहां आपको बहुत कम कीमत पर होलसेल रेट में सभी प्रकार के मेकअप आइटम व कॉस्मेटिक का सामान रिटेल, होलसेल में मिल जाता है।
मुंबई के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
क्रॉफर्ड मार्केट | Crawford Market |
फैशन स्ट्रीट | Fashion Street |
जवेरी बाजार | Zaveri Bazaar |
बांद्रा बाजार | Bandra Bazar |
मदनपुरा मार्केट | Madanpura Market |
दिल्ली
कॉस्मेटिक या फैशन आइटम की बात करें तो दिल्ली बेहतरीन मार्केटप्लेस है जहां से आप अपने स्वयं के लिए रिटेल में या अपने बिजनेस के लिए थोक में मेकअप का सामान, कॉस्मेटिक आइटम, फैशन आइटम एवं सस्ते कपड़े आदि होलसेल रेट में खरीद सकते हैं। इनके अलावा, आप दिल्ली में सबसे सस्ते कपड़ा मार्केट से सस्ते कपड़े भी खरीद सकते हैं।
दिल्ली के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
करोल बाग मार्केट | Karol Bagh Market |
जनपथ मार्केट | Janpath Market |
गांधीनगर मार्केट | Gandhinagar Market |
सदर बाजार | Sadar Bazar |
ग्रेटर कैलाश मार्केट | Greater Kailash Market |
बैंगलोर
सिलिकॉन वैली और आईटी हब के रूप में जाना जाने वाला बैंगलोर कॉस्मेटिक व सौंदर्य प्रदान आइटम्स और बेस्ट सोने व हीरे के ज्वैलरी ब्रांड के लिए एक बहुत ही बढ़िया मार्केटप्लेस है। अगर आप ट्रेंडिंग कॉस्मेटिक व मेकअप आइटम खरीदकर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सिलिकॉन वैली में आपका स्वागत है।
बैंगलोर के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
चिकपेट मार्केट | Chickpet Market |
मैजेस्टिक मार्केट | Majestic Market |
एवेन्यू स्ट्रीट | Avenue Street |
कमर्शियल स्ट्रीट | Commercial Street |
दुबई प्लाजा | Dubai Plaza |
कोलकाता
कोलकाता इम्पोर्टेड एंड एक्सपोर्टेड होलसेल कॉस्मेटिक, मेकअप, फैशन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, बेस्ट ट्रेंडिंग क्लोदिंग आदि के लिए एक प्रसिद्ध थोक और खुदरा बाज़ार है। यहाँ से आप अच्छी गुणवत्ता में व्यावसायिक उद्देश्य के लिए सभी प्रकार के कॉस्मेटिक आइटम या मेकअप का सामान उचित मूल्य पर खरीद सकते हैं।
कोलकाता के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
न्यू मार्केट | New Market |
गरियाहाट मार्केट | Gariahat Market |
बड़ा बाजार | Bara Bazaar |
हातिबागन मार्केट | Hatibagan Market |
कॉलेज स्ट्रीट | College Street |
पुणे
पुणे, महाराष्ट्र में स्थित कॉस्मेटिक आइटम और रेडीमेड फैशन आइटम का केंद्र है। आप भारत के किसी भी कोने से विभिन्न प्रकार के रेडीमेड आइटम या सर्वोत्तम गुणवत्ता के कॉस्मेटिक मेकअप एक्सेसरीज मंगवा सकते हैं और थोक या खुदरा में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
पुणे के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
हांगकांग लेन मार्केट | Hong Kong Lane Market |
कोरेगांव पार्क | Koregaon Park |
लक्ष्मी रोड मार्केट | Laxmi Road Market |
फैशन स्ट्रीट | Fashion Street |
तुलसी बाग मार्केट | Tulsi Baug Market |
जयपुर
दिल्ली से सटा राजस्थान का जयपुर भी विभिन्न प्रकार के व्यापार अवसरों के लिए लगातार ग्रोथ कर रहा है। आप अपनी कॉस्मेटिक की दुकान के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्मेटिक उत्पाद खरीद कर स्टोर कर सकते हैं। यहां आपको उचित मूल्य पर सर्वोत्तम उत्पाद गुणवत्ता के साथ सर्वोत्तम ट्रेंडिंग डिज़ाइन मिलेंगे।
जयपुर के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
जौहरी बाजार | Johari Bazaar |
गौरव टावर | Gaurav Tower |
बापू बाजार | Bapu Bazaar |
चांदपोल बाजार | Chandpole Bazar |
त्रिपोलिया बाजार | Tripolia Bazar |
लखनऊ
अगर आप उत्तर प्रदेश या आसपास के निवासी है तो लखनऊ कॉस्मेटिक आइटम व मेकअप सामान के लिए सबसे शानदार और सबसे सस्ता मार्केट है। अपने कॉस्मेटिक स्टोर के लिए आप भारत के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंक से लोन ले सकते हैं और एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आप उचित दर पर अपनी सुविधा के अनुसार रिटेल व थोक में विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
लखनऊ के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
हजरतगंज बाजार | Hazratganj Bazaar |
आलमबाग मार्केट | Alambagh Market |
अमीनाबाद बाजार | Aminabad Bazaar |
कपूरथला बाजार | Kapoorthala Bazaar |
याहियागंज बाजार | Yahiyaganj Bazaar |
अहमदाबाद
अहमदाबाद धीरे-धीरे विश्व स्तर पर एक व्यापारिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है और यहां सर्वोत्तम ब्रांडेड और ट्रेंडिंग उत्पाद हमेशा उपलब्ध रहते हैं। आप अपनी कॉस्मेटिक की दुकान के लिए विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन और श्रृंगार के सामान खरीद सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन बेच सकते हैं।
अहमदाबाद के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
लाल दरवाजा मार्केट | Lal Darwaja Market |
मानेक चौक मार्केट | Manek Chowk Market |
रानी नो हाजीरो | Rani no Hajiro |
रमकड़ा मार्केट | Ramakada Market |
सिंधी मार्केट | Sindhi Market |
चैन्नई
चैन्नई कॉस्मेटिक सामानों के साथ-साथ साड़ियों के लिए भी जाना जाता है। यहां से आप अपने या बिजनेस के लिए बेहतरीन क्वालिटी के कॉस्मेटिक आइटम व रेडीमेड फैशन साड़ियों को खरीदकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। चैन्नई व्यापार की विभिन्न संभावनाओं के साथ एक बहुत प्रसिद्ध होलसेल बाजार केंद्र है।
चेन्नई के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
टी. नगर | T. Nagar |
सॉकार्पेट | Sowcarpet |
रिची स्ट्रीट | Ritchie Street |
पोंडी बाजार | Pondy Bazaar |
जॉर्ज टाउन | George Town |
हैदराबाद
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद बेहद मशहूर बिजनेस, स्टार्टअप और नए बिजनेस आइडिया के लिए जानी जाती है। यहां सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले ट्रेंडिंग मेकअप कॉस्मेटिक उत्पादों का आयात और निर्यात किया जाता है। आप यहाँ से अपनी सुविधानुसार विभिन्न प्रकार के उत्तम गुणवत्ता वाले ट्रेंडिंग उत्पादों को थोक दर पर खरीदकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
हैदराबाद के टॉप 5 कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट
बेगम बाजार | Begum Bazaar |
चारमीनार बाजार | Charminar Bazaar |
परफ्यूम मार्केट | Perfume Market |
शहरान मार्केट | Shahran Market |
जनरल बाजार | General Bazaar |
विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक, मेकअप व सौंदर्य प्रसाधन सामान व आइटम का व्यापार करना निसंदेह एक प्रॉफिटेबल बिजनेस मॉडल है और आप अपनी बेहतरीन बिजनेस एंड मार्केटिंग स्किल के जरिए अच्छा आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं और आने वाले 10 से 15 सालों में अच्छा ब्रांड नाम बना सकते हैं।
इस बिजनेस आइडिया में अच्छी ग्रोथ पाने के लिए आपको कस्टमर की जरूरतों को पहचानना होगा और ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मार्केटिंग करके लोगों को अपने ब्रांड और प्रोडक्ट के बारे में जागरूक करना होगा।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने मुख्य प्रश्नों जैसे – भारत में सबसे सस्ता मेकअप का सामान कहां मिलता है, होलसेल रेट पर सस्ते कॉस्मेटिक आइटम कहां मिलते हैं एवं भारत में कॉस्मेटिक का सामान कहां सस्ता मिलता है आदि प्रश्नों का कुछ हद तक हमारे बेस्ट एक्सपीरियंस के माध्यम से उत्तर देने की कोशिश की है।
कॉस्मेटिक बिजनेस को आप 70,000 से डेढ़ लाख रुपए में आसानी से शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे बेस्ट प्रोडक्ट्स के साथ अच्छे कस्टमर रिलेशन बनाते हुए ऑनलाइन माध्यम से 10 से 15 सालों में अच्छी ग्रोथ हासिल कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप इस बिजनेस को पूरी प्लानिंग से शुरू करेंगे और बहुत जल्दी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।