बचत बैंक खातों को लोगों को आकर्षित करने वाली सबसे बुनियादी बैंकिंग सुविधा माना जाता है। भारत में कई बैंक बेस्ट जीरो बैलेंस सेविंग बैंक अकाउंट अच्छे इंटरेस्ट रेट के साथ ऑफर करते है।
भारत में बैंकों ने लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए कई आकर्षक सुविधाएँ पेश की हैं जिनमें से एक शून्य शेष बचत खाता (zero balance savings account) है जहाँ न्यूनतम शेष राशि रखने की कोई बाध्यता नहीं होती है। लगभग सभी टॉप भारतीय बैंक यह सुविधा देते है।
कई भारतीय बैंकों ने जीरो बैलेंस बचत खाता स्कीम को प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY) से जोड़कर भारत सरकार के “हर घर बैंक खाता अभियान” को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जो ग्राहक बचत खाता खुलवाकर बैंक से जुडना चाहते हैं और न्यूनतम शेषराशि बनाए रखने की परेशानी से मुक्ति चाहते हैं, वे जीरो बैलेंस सेविंग बैंक अकाउंट का विकल्प चुन सकते हैं और विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बेस्ट जीरो बैलेंस सेविंग बैंक अकाउंट
जीरो-बैलेंस बचत खाता (Zero-balance savings account) एक बुनियादी बचत खाता है, इसलिए इसे खोलते समय मासिक औसत शेष राशि की आवश्यकता नहीं होती है। संक्षेप में, एक जीरो-बैलेंस बचत खाता मुफ्त में खोला जा सकता है।
क्या आप जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट खोलना चाहते हैं? यदि आप सोच रहे हैं कि कौन सा जीरो बैलेंस बचत खाता सबसे अच्छा हो सकता है? तो हमने शीर्ष फ्री बचत बैंक खाता लिस्ट (free savings bank account list) दी हैं, आप इनमें से किसी एक या एक से अधिक को चुन सकते हैं।
सेविंग्स बैंक अकाउंट नाम | बैंक का दर्जा | ब्याज दर | मिनिमम बैलेंस | विशेष सुविधा |
मूल बचत बैंक जमा खाता (भारतीय स्टेट बैंक) | सरकारी | 3% से 4% | शून्य | शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क |
एचडीएफसी बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) | प्राइवेट | 3% से 3.5% | शून्य | आईवीआर आधारित फोन बैंकिंग |
आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक प्रथम बचत खाता | प्राइवेट | 4% से 6% | शून्य | असीमित एटीएम लेनदेन |
एक्सिस बैंक प्राइम सेविंग अकाउंट | प्राइवेट | 3% से 3.5% | शून्य | कैशबैक वाउचर |
आईसीआईसीआई (ICICI) जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट | प्राइवेट | 3% से 4% | शून्य | कई बचत खातों के साथ मजबूत सुरक्षा |
बैंक ऑफ बड़ौदा जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट | सरकारी | 3% से 3.5% | शून्य | अधिकतम शेषराशि पर कोई सीमा नहीं |
इंडस डिलाइट बचत खाता (इंडसइंड बैंक) | प्राइवेट | 4% से 5% | शून्य | कैशबैक/रिवॉर्ड प्वाइंट |
आरबीएल (RBL) जीरो सेविंग्स बैंक अकाउंट | प्राइवेट | 4% से 6% | शून्य | आकर्षक ब्याज दरें |
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट | सरकारी | 3% से 4% | शून्य | बेसिक रुपे एटीएम-सह-डेबिट कार्ड |
कोटक 811 पूर्ण केवाईसी खाता (कोटक महिंद्रा बैंक) | प्राइवेट | 3.5% से 4% | शून्य | भौतिक डेबिट कार्ड उपलब्ध |
येस बैंक (Yes Bank) जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट | प्राइवेट | 4% से 5% | शून्य | नि:शुल्क टाइटेनियम डेबिट कार्ड |
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट | विदेशी बैंक | 2.5% से 3.5% | शून्य | निःशुल्क मल्टीसिटी चेक बुक |
उपरोक्त के अतिरिक्त –
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक – बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक
- निजी क्षेत्र के बैंक – बंधन बैंक, सिटी यूनियन बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, आईडीबीआई बैंक, फेडरल बैंक
- स्मॉल फाइनेंस बैंक – एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
- पेमेंट्स बैंक – एयरटेल पेमेंट्स बैंक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, फिनो पेमेंट्स बैंक
के साथ भी फ्री में जीरो बैलेंस बचत खाता खुलवा सकते हैं। आप अपने रीजनल या क्षेत्रीय बैंक से संपर्क करके भी जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खुलवा सकते और ऑनलाइन-ऑफलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कम आय वाले ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने के लिए जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट वास्तव में एक अच्छी पहल है। प्रधानमंत्री जनधन योजना भी इसके लिए एक रामबाण साबित हुई है और भारत के सुदूर इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने में हमारे बैंक सफल हुए हैं।
आप इसके साथ ज्वाइंट बेसिक सेविंग्स अकाउंट भी खोल सकते हैं। इसके लिए दूसरे पक्ष को प्राथमिक खाताधारक से संबंधित होना होगा और खाता खोलते समय दोनों को बैंक में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
हमने आपको सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार की बैंकों के द्वारा ऑफर किए जाने वाले जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट के बारे में बताया है। आप अपनी सुविधा और निकटता के आधार पर इनमें से कोई भी सर्वश्रेष्ठ मुफ्त बचत खाता खोल सकते हैं।
नोट (Note)
ध्यान रखें कि कुछ बैंक इस प्रकार के बैंक खातों पर बहुत अधिक सुविधाएँ प्रदान नहीं करते हैं।
कुछ बैंक केवल एक वर्ष के लिए जीरो शेष बचत खाते की पेशकश करते हैं इसलिए ऐसे खाते खोलने से पहले बैंक के नियम और शर्तें पढ़ें।