Mutual Fund Investment 2023 : नए साल की शुरुआत हो चुकी हैं और क्या आप भी म्यूचुअल फंड के द्वारा अपने निवेश की शुरुआत करना चाहते है। लेकिन आपके मन में एक ही सवाल आ रहा है की आखिर कौन से म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए? टॉप 10 बेस्ट म्यूचुअल फंड 2023 के लिए कौन से हो सकते है? अगर वाकई में ऐसा है तो आपको एक बार यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख के द्वारा आज आपको Top 10 Mutual Fund व 2023 में निवेश करने के लिए बेस्ट Mutual Funds बताने जा रहे है जिन में आप निवेश कर सकते है।
Table of Contents
Mutual Fund (म्यूचुअल फंड) क्या है?
सामान्य भाषा में समझा जाए तो म्यूचुअल फंड निवेश करने की व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसके तहत कंपनी का फंड मैनेजर निवेशकों से पैसे एकत्रित करता है तथा अपने मार्केट रिसर्च के आधार पर उस पैसे को स्टॉक, बॉन्ड, सोना और अन्य सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करता है।
अक्सर जिन लोगों को शेयर मार्केट के बारे अधिक ज्ञान नही होता है या जिनके पास अधिक समय नहीं होता है और मार्केट का रिसर्च नहीं कर सकते है वे लोग म्यूचुअल फंड में अपना निवेश करते है। म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत प्रायः ₹500, ₹1000, ₹1500 प्रतिमाह राशि के साथ किया जा सकता है।
2023 में निवेश करने के लिए बेस्ट Mutual Funds
म्यूचुअल फंड को निवेश का सबसे ज्यादा सुविधाजनक जरिया माना जाता है क्योंकि आप लंपसम यानी की एक साथ बड़ी राशि के माध्यम से एक बार में ही आप इन्वेस्टमेंट कर सकते है या सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) यानी की प्रतिमाह भी आप एक निश्चित राशि के माध्यम से भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते है।
म्यूचुअल फंड बाकी निवेश विकल्पों की तुलना में इसलिए अधिक सुविधाजनक और सरल माना जाता है क्योंकि यहां पर आपको कोई मार्केट रिसर्च करने की जरूरत नही पड़ती है और न ही आपको अपने पोरफोलियो को मैनेज करना पड़ता है।
यदि आप शेयर मार्केट में अपना पैसा लगाते है तो आपको मार्केट रिसर्च करना आना चाहिए, कंपनी के बारे में जानकारी होनी चाहिए, शेयर की कीमतों में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
सामान्य शब्दों में कहा जाए तो आपको शेयर मार्केट में अपना वक्त देना पड़ता है। जबकि म्यूचुअल फंड में आपके पैसे से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर फंड मैनेजर की नजर होती है। वह आपके स्थान पर रहकर आपके पैसे को सही जगह निवेश करता है।
अन्य विकल्पों में देखा जाए तो, SIP निवेशकों के लिए उपलब्ध सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। SIP आपको पैसे निवेश करने के लिए अनुशासित तरीका प्रदान करता है। एसआईपी इसलिए पैसे निवेश करने का एक बेहतर तरीका है क्योंकि हर महीने आपको आपकी बचत और सैलरी में से ₹100, ₹500, ₹1000 या फिर ₹1500 या उससे अधिक एक निश्चित तारीख को निवेश करना पड़ता है। इस तरह से हर महीने यह चक्र चलता है।
टॉप 20 बेस्ट Mutual Funds 2023
बेस्ट म्यूचुअल फंड | Best Mutual Funds |
---|---|
एसबीआई ग्रोथ कॉन्ट्रा फंड | SBI Growth Contra Fund |
बंधन टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड | Bandhan Tax Advantage (ELSS) Fund |
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड | Canara Robeco Equity Tax Saver Fund |
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड | HDFC Flexi Cap Fund |
आईडीबीआई फ्लेक्सी कैप फंड | IDBI Flexi Cap Fund |
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड | UTI Flexi Cap Fund |
एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड | HDFC Focused 30 Fund |
क्वांट फोकस्ड फंड | Quant Focused Fund |
डीएसपी ग्रोथ इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड | DSP Growth Equity Opportunities Fund |
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड | ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund |
एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड | SBI Large & Midcap Fund |
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड | Nippon India Large Cap Fund |
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ | ICICI Prudential Technology Direct Plan-Growth |
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ | Aditya Birla Sun Life Digital India Fund Direct-Growth |
क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड डायरेक्ट-ग्रोथ | Quant Infrastructure Fund Direct-Growth |
डीएसपी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ | DSP Government Securities Direct Plan-Growth |
कोटक मल्टी एसेट एलोकेटर FoF – डायनामिक डायरेक्ट-ग्रोथ | Kotak Multi Asset Allocator FoF – Dynamic Direct-Growth |
टाटा डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ | Tata Digital India Fund Direct-Growth |
बड़ौदा बीएनपी पारिबास एग्रेसिव हाइब्रिड फंड डायरेक्ट – ग्रोथ | Baroda BNP Paribas Aggressive Hybrid Fund Direct – Growth |
एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज फंड डायरेक्ट-ग्रोथ | SBI Technology Opportunities Fund Direct-Growth |
यदि हम सेक्टोरल फंड को छोड़ देते है और इक्विटी म्यूचुअल फंड के तीन वर्ष के औसत SIP रिटर्न पर नजर डालते हैं, तो यह लगभग 24 प्रतिशत देखने को मिलता है। 5paisa.com के अनुसार, 2023 में एसआईपी (SIP) के लिए शीर्ष 10 इक्विटी म्यूचुअल फंड की सूची भी प्रदान की है जिनमे आप निवेश कर सकते है। यहां हमने नीचे उन सभी टॉप 10 म्यूचुअल फंड को सूचीबद्ध किया है।
टॉप 10 SIP म्यूचुअल फंड 2023
म्यूचुअल फंड के नाम | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न | 10 वर्ष का रिटर्न |
---|---|---|---|
ऐक्सिस मिडकैप फंड | 25.6 | 20.6 | 19.3 |
ICICI प्रुडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड | 31.4 | 20.6 | 17.4 |
SBI स्मॉल कैप फंड | 35.3 | 23.9 | 24.7 |
कोटक स्मॉल कैप फंड | 43.8 | 27.9 | 22.00 |
निप्पोन इंडिया स्मॉल कैप फंड | 45.2 | 27.2 | 25.2 |
बरोदा बीएनपी परिबास मिडकैप फन्ड | 30.1 | 19.8 | 18 |
DSP स्मॉल कैप फंड | 40.5 | 24.3 | 22.1 |
ICICI प्रूडेंशियल स्मॉलकैप फंड | 39.2 | 24.5 | 17.8 |
सुंदरम फोकस्ड फंड | 23.6 | 17.9 | 15.3 |
बरोदा बीएनपी परिबास मल्टि केप फन्ड | 28.00 | 18.8 | 14.9 |
म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
ऊपर सारणी में बताए गए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते है तो निवेश से पहले कुछ महत्वपूर्ण चीजें हैं जिनके बारे में आपको अवश्य जानकारी होनी चाहिए। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले जिन भी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है उनके बारे में नीचे बताया गया है।
1. सही फंड का चुनाव
हमने तो अपनी रिसर्च के अनुसार आपको टॉप 10 म्युचुअल फंड के बारे में बताया है परंतु आपकी भी यह जिम्मेदारी बनती है कि आप अपनी तरफ से भी सही म्युचुअल फंड का चुनाव करें। जिन भी म्यूच्यूअल फंड के बारे में इस लेख में बताया गए हैं उनके बारे में आप व्यक्तिगत रूप से अवश्य रीसर्च करें और फिर जाकर निवेश करें।
2. एसआईपी में निवेश करें
म्यूचुअल फंड में एक साथ पैसा लगाने से बेहतर है कि आप एसआईपी के द्वारा म्यूचुअल फंड में निवेश करें। एसआईपी के माध्यम से आपको प्रतिमाह एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। एसआईपी शुरू करने से आप प्रतिमाह निवेश के लिए पैसा बचा सकते है।
3. निवेश प्रदर्शन पर ध्यान दें
एक बार पैसा लगा देने के बाद ऐसा बिल्कुल भी ना करें कि आप अपने पोर्टफोलियो को दोबारा देखे ही ना। हालांकि आपके फोटोफोलियो को फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किया जाएगा परंतु आपकी भी यह जिम्मेदारी बनती है कि आप अपनी तरफ से पोर्टफोलियो में हो रहे परिवर्तन को देखें और समझे। इससे आपको भविष्य में निवेश करने में आसानी होगी।
4. निवेश बंद न करें
काफी सारे लोग निवेश तो शुरू करते हैं लेकिन कुछ समय बाद निवेश करना बंद कर देते हैं। साथ ही कई सारे लोग अपने निवेश किए गए पैसों को मार्केट में आ रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए डर के मारे निकाल लेते हैं। अतः ऐसा बिल्कुल भी ना करें। यदि आपने एक बार निवेश शुरू किया है तो उसे जारी रखें तभी जाकर आपको आगे चलकर बेहतर रिटर्न देखने को मिलेगा।
5. लंबी अवधि के लिए निवेश करे
शेयर मार्केट हो या म्यूचुअल फंड, यदि आप निवेश करना चाहते है तो निवेश को हमेशा लंबी अवधि के अनुसार शुरू करें। यदि आप चाहते है कि आपको म्यूचुअल फंड से बेहतर रिटर्न प्राप्त हो तो आपको चाहिए कि आप अपने निवेश को कम से कम 5 साल तक जारी रखें। लंबी अवधि में निवेश करने से आपको ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
6. आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें
म्यूचुअल फंड में एसआईपी आप उतनी ही राशि से शुरू करें जितनी आप प्रतिमाह निवेश के लिए जुटा सके। ऐसा बिल्कुल भी ना करें कि आप की आर्थिक स्थिति बेहतर ना हो और आप अधिक राशि से म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू दे। आपकी कमाई से अगर हर महीने आपके निवेश के लिए जितना पैसा बचता है उसके अनुसार एसआईपी शुरू करें। आप चाहे तो ₹100, ₹500 से भी SIP शुरू कर सकते है।
इस ब्लॉग पोस्ट को आखिर तक यदि आपने पढ़ा होगा तो जरूर आपको अब 2023 में निवेश करने के लिए बेस्ट Mutual Funds के बारे में जानकारी अवश्य मिल गई होगी। हमने बहुत ही सरल शब्दों में आपको Top Best Mutual Funds के बारे में जानकारी प्रदान की हैं। अतः आप अपनी तरफ से भी इन फंड्स के विषय में रिसर्च कर सकते है जिसके बाद आप इन म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते है। आशा है की यह सम्पूर्ण लेख आपको पसंद जरूर आया होगा। लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजियेगा।